2 सैल्फी कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Redmi K30i 5G स्मार्टफोन
5/25/2020 12:07:27 PM
गैजेट डैस्क: शाओमी ने अपने Redmi K30i 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस लेटैस्ट स्मार्टफोन में 2 सैल्फी कैमरे, स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर और 4,500 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 21,290 रुपये) है। इसे 2 जून से ब्लू, रेड, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Redmi K30i 5G के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.67 इंच की फुल HD+ |
प्रोसैसर |
क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765G |
रैम |
6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP (प्राइमरी लेंस) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल) + 2MP (डेप्थ सेंसर) + 5MP (सुपर मैक्रो लैंस) |
फ्रंट कैमरा |
20MP+2MP |
बैटरी |
4,500 एमएएच |
कनैक्टिविटी |
Wi-Fi, 5G, ब्लूटूथ, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |