लॉन्च हुई Redmi की पहली गेमिंग नोटबुक, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन्स
8/16/2020 12:04:47 PM

गैजेट डैस्क: शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने अपनी Redmi G Gaming Notebook को लॉन्च किया है। इस नोटबुक में 10th जनरेशनल इंटेल कोर i7 प्रोसेसर, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड और हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी गई है। Redmi G लैपटॉप तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ लाया गया है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है।
कीमत
लैपटॉप के बेस वेरिएंट Intel Core i5-10200H CPU (60Hz display) की कीमत CNY 5,299 (लगभग 57,100 रुपये) है। जबकि इसके मिड-टायर Core i5-10300H CPU (144Hz display) वेरिएंट की कीमत CNY 6,299 (लगभग 68,000 रुपये) रखी गई है। इनके अलावा आखिरी वेरिएंट Core i7-10750H (144Hz display) वाला है, जिसकी कीमत CNY 6,999 (लगभग 75,500 रुपये) है। इस लैपटॉप की पहली सेल 18 अगस्त से शुरू होगी और उस दिन इस पर प्रमोशनल डिस्काउंट कंपनी ऑफर करेगी। फिलहाल, Xiaomi ने इस लैपटॉप की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Redmi G की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
16.1 इंच की 1,920x1,080 पिक्सल रेसोलुशन |
प्रोसैसर |
10th जनरेशनल Intel Core i7-10750H CPU |
OS |
विंडोज़ 10 |
रिफ्रेश रेट |
144 हर्ट्ज़ |
ग्राफिक्स |
Nvidia GeForce GTX 1650 Ti GPU |
रैम |
16 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
512 जीबी PCIe x4 NVMe SSD |
साइज़ |
264.47x373.44x24.35mm |
कनेक्टिविटी |
डुअल एंटीना वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, गीगबिट वायर्ड नेटवर्क, यूएसबी 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जनरल 2 पोर्ट्स, एक मिनी डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट, एक फुल-साइज़ HDMI 2.0 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5एमएम हेडफोन जैक |
बैटरी |
55Wh (5.5 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा) |
वजन |
2.5 किलोग्राम |