आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा Redmi का सस्ता स्मार्टफोन
9/4/2020 10:43:02 AM

गैजेट डैस्क: रेडमी ने 2 सितंबर को भारत में अपने नए एंट्री लैवल स्मार्टफोन Redmi 9A को लॉन्च कर दिया था। इसे आज यानि 4 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे 'देश का स्मार्टफोन' टैगलाइन के साथ कंपनी प्रमोट कर रही है। फोन के 2जीबी रैम + 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,799 और 3जीबी रैम + 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा Amazon और Mi Home से खरीद सकेंगे।
रेडमी 9A की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.53 इंच की IPS |
प्रोसैसर |
मीडिया टेक हीलियो G25 |
रैम |
2जीबी/ 3जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 |
रियर कैमरा |
13MP सैंसर |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
5000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक |