क्वॉड रियर कैमरा सैटअप और 5,020mAh की बैटरी के साथ शाओमी ने लॉन्च किया रेडमी 9
6/11/2020 8:23:17 AM
गैजेट डैस्क: शाओमी ने आखिरकार अपने रेडमी 9 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 3GB RAM और 32GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €149 यानी करीब 12,831 रुपये रखी गई है वहीं 4GB RAM और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €179 यानी करीब 15,400 रुपये है। इस फोन को कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशियन ग्रीन कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकेगा।
Redmi 9 की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.2 इंच की HD+ |
प्रोसैसर |
Mediatek का Helio G80 |
रैम |
3जीबी/4जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32जीबी/64जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
13MP + 8MP + 5MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5020mAh |
कनैक्टिविटी |
4G , VoLTE, सिंगल बैंड (2.4 GHz) WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, वायरलेस FM रेडियो |