जल्द लॉन्च होगा Redmi 10 का 2022 मॉडल, मिल सकते हैं ये फीचर्स

11/25/2021 12:17:08 PM

गैजेट डेस्क: शाओमी जल्द ही भारत में अपने Redmi 10 स्मार्टफोन के 2022 मॉडल को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को यूरेशिया इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा Redmi 10 (2022) को IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन होगा और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।  

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

  • लीक जानकारी के मुताबिक Redmi 10 (2022) मॉडल के रियर में सैमसंग का S5KjN1 या फिर OmniVision का मेन कैमरा दिया गया होगा। यह कैमरा 50MP का सेंसर होगा। इसके अलावा दूसरा कैमरा Sony IMX355 का 8MP का होगा, व तीसरा सेंसर 2MP का OmniVision OVO2B1B होगा।
  • Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन (व्हाइट, ब्लू और ग्रे) में लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक वेरिएंट 4GB रैम + 64GB के साथ होगा, वहीं दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और तीसरा 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।
  • Xiaomi की तरफ से अगले कुछ हफ्तों में कई नए स्मार्टफोन्स को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है।

Content Editor

Hitesh