रियलमी अपनी नई नारजो 30 सीरीज़ के तहत जल्द लॉन्च करेगी दो नए स्मार्टफोन्स
6/14/2021 6:21:24 PM
गैजेट डेस्क: रियलमी अपनी नारजो 30 सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन्स को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ के तहत लाए गए 4जी फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया होगा, वहीं 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा। इन फोन्स में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, इसके अलावा इन्हें ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप के साथ लाया जाएगा। इन फोन्स के जल्द लॉन्च होने की जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके दी है।
Carrying forward the #PowerMeetsStyle legacy, #realmeNarzo30, and #realmeNarzo305G is all set to win the hearts of Young Players once again!
— Madhav Max 5G (@MadhavSheth1) June 14, 2021
Launching this month, RT if you are excited. pic.twitter.com/Pmtac8T53U
Realme Narzo 30 4G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.5 इंच की फुल एचडी प्लस |
प्रोसैसर |
मीडियाटेक हीलियो G95 |
रैम |
6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप |
48MP (प्राइमरी) + 2MP (मोनोक्रोम सेंसर) + 2MP (मैक्रो लेंस) |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 |
बैटरी |
5000mAh (30W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट) |
Realme Narzo 30 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.5 इंच की फुल एचडी प्लस, (ब्राइटनेस 600 निट्स), 90Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसैसर |
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
256 जीबी |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप |
48MP (प्राइमरी) + 2MP (मोनोक्रोम सेंसर) + 2MP (मैक्रो लेंस) |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 |
बैटरी |
5000mAh (30W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट) |