रियलमी ने बढ़ाई अपने इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत, जानें नया दाम
8/16/2021 12:59:45 PM
            
            
            
            
            गैजेट डेस्क: अगर आप भी इन दिनों रियलमी का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। रियलमी ने अपने शानदार स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 30 के तीनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपए का इजाफा कर दिया है।
अब इस डिवाइस का 4GB रैम + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपए की बजाय 12,999 रुपए में मिलेगा, वहीं इसके 6GB रैम + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए और 6GB रैम + 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस रेसिंग ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।, वहीं इस हैंडसेट की नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो गई है।
Realme Narzo 30 4G की स्पेसिफिकेशन्स
| 
			 डिस्प्ले  | 
			
			 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस (रिफ्रेश रेट 90Hz)  | 
		
| 
			 प्रोसैसर  | 
			
			 मीडियाटेक हीलियो G95 (2.05 GHz क्वॉक स्पीड)  | 
		
| 
			 रैम  | 
			
			 4जीबी/ 6 जीबी  | 
		
| 
			 इंटर्नल स्टोरेज  | 
			
			 64जीबी/ 128 जीबी  | 
		
| 
			 ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप  | 
			
			 48MP (प्राइमरी) + 2MP (मोनोक्रोम सेंसर) + 2MP (मैक्रो लेंस)  | 
		
| 
			 ऑपरेटिंग सिस्टम  | 
			
			 एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0  | 
		
| 
			 बैटरी  | 
			
			 5000mAh (30W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)  | 
		

