Realme 7i को भारत में मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 11 पर आधारित रियलमी UI 2.0 अपडेट

5/15/2021 5:30:07 PM

गैजेट डैस्क: रियलमी ने अपने 7 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Realme 7i को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। उस समय इसे एंड्रॉयड 10 के साथ लाया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसके लिए नया एंड्रॉयड 11 अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट में यूजर्स को प्री-लोडेड फोटो एडिटिंग ऐप भी मिलेगी और इसके अलावा सिस्टम क्लोनर की ऑप्शन भी अब इसमें देखी जा सकेगी।

Realme 7i के लिए जारी किए गए नए अपडेट का साइज़ 801 एमबी का है और इसका वर्जन RMX2103_11_C.05 बताया गया है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है।

Content Editor

Hitesh