RBI ने नेत्रहीन लोगों के लिए लांच की MANI मोबाइल एप
1/2/2020 3:02:34 PM

- नकली नोट की पहचान करने में होगी आसानी
गैजेट डैस्क: नेत्रहीन लोगों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक खास तरह की MANI (Mobile Aided Note Identifier) एप को लांच किया है। इसके जरिए नेत्रहीन लोग आसानी से नकली नोट की पहचान कर सकेंगे। इसे गूगल के प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
- इस एप की खासियत है कि नोट की अच्छे से पहचान इससे होती है व जरूरी जानकारी आवाज के साथ मिलती है। तो चलिए जानते हैं आरबीआई की इस एप के बारे में...
RBI Governor @DasShaktikanta today launched a mobile application MANI (Mobile Aided Note Identifier) to aid visually impaired persons in identifying denomination of currency notes. The app can be freely downloaded from Android Play Store and iOS App Store
— ReserveBankOfIndia (@RBI) 1 January 2020
#rbitoday #rbigovernor pic.twitter.com/YXUzP3MBxt
Mobile Aided Note Identifier एप की खासियतें:
1.यह एप नोट की सटीक जानकारी दिखाती है।
2.इस एप में यूजर को ऑडियो सैंसर की सपोर्ट मिलती है जिससे वे अपनी आवाज से इसे कन्ट्रोल कर सकता है।
3.कहीं से अगर नोट मुड़ा हुआ है तो यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकती है।
4.मणि एप स्पर्श चिह्न, नोट का साइज, बड़े अंक, रंग और मोनोक्रोमेटिक पैटर्न की भी आसानी से जांच करती है।