पूर्व कर्मचारी के सम्मान में रतन टाटा ने रखा था इस कार का नाम, खूब की थी बिक्री

9/21/2020 3:25:04 PM

ऑटो डैस्क: टाटा मोटर्स की लोकप्रिय SUV SUMO के नाम को लेकर अकसर लोग यही सोचते हैं इसके बड़े आकार के चलते इसे यह नाम दिया गया है, लेकिन यह सच नहीं है। टाटा ग्रुप ने इस कार का नाम टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी सुमंत मुलगावकर के नाम पर रखा था। उनके नाम और कास्ट के पहले अक्षरों से इस कार का नाम सुमो रखा गया था। यह नाम टाटा मोटर्स के लिए काफी लकी रहा और उस समय यह कार जमकर बिकी थी। बड़ी गाड़ियों के शौकीनों ने टाटा सूमो को काफी पसंद भी किया था।

1994 में लॉन्च की गई थी टाटा सूमो

रियर व्हील ड्राइव के साथ टाटा ने अपनी दमदार SUV सुमो को 1994 में लांच किया था। इसको मिलिट्री उपयोग और ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट के उद्देश्य से लाया गया था। लॉन्चिंग के बाद इस SUV को बड़ी कामयाबी मिली थी और 1997 तक एक लाख से ज्यादा सुमो कारों की बिक्री हो गई थी। फिलहाल टाटा मोटर्स दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स में से एक है।

PunjabKesari

कंपनी की दूसरी सबसे सफल कार रही इंडिका

1998 में टाटा मोटर्स ने देश की पहली स्वदेशी कार टाटा इंडिका भी बनाई जिसे कि पहली बार जेनेवा मोटर शो में लॉन्च किया गया था। इसके कुछ दिन बाद इंडियन ऑटो एक्सपो में इंडिका को भारतीय बाजार में उतारा गया।

PunjabKesari

इसके अलावा कंपनी ने सबसे छोटी और सस्ती कार लाने के मकसद से नैनो भी लॉन्च की लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं हो पाई।

PunjabKesari

जैगवार लैंड रोवर को टाटा मोटर्स ने खरीदा

2008 में फोर्ड जैगवार लैंड रोवर को टाटा मोटर्स ने खरीद लिया था। इससे पहले टाटा मोटर्स ने साउथ कोरिया के ट्रक मैन्युफैक्चरर्स डाईवो कमर्शियल व्हीकल कंपनी का 2004 में अधिग्रहण किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static