लांच हुई रेंज रोवर की कन्वर्टिबल SUV Evoque, जानें फीचर्स

3/27/2018 4:55:12 PM

जालंधर- लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी कन्वर्टिबल SUV इवोक को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई कार की कीमत 69.53 लाख रुपए रखी है और इसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं इस नई कार नें कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया है जिसमें नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 12 तरह से इलेक्ट्रिक अजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें शामिल हैं।

 

 

इंजन

इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 240 एचपी की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

 

 

रफ्तार

कंपनी का दावा है कि यह कार महज 8.1 सेकंड्स में 0-100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी और इसकी टॉप स्पीड 217 किमी. प्रति घंटा है।

 

 

फीचर्स

इसमें अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, लेदर की सीटें, नैविगेशन और ऐंबियंट लाइटिंग आदि फीचर्स होंगे। इसके साथ रेन सेंसिंग विंडस्क्रीन वाइपर्स, कीलेस एंट्री, फ्रंट पार्किंग एड आदि फीचर्स भी दिए गए हैं।  

Punjab Kesari