JLR इंडिया ने शुरू की रेंज रोवर 2018 और रेंज रोवर स्पोर्ट की बुकिंग

4/18/2018 11:24:44 AM

जालंधरः दुनिया भर में अपनी पावरफुल SUVs को लेकर जानी जाने वाली कम्पनी जगुआर लैंडरोवर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने मॉडल ईयर 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों की बुकिंग पूरे देशभर में मौजूद 27 आधिकारिक रिटेल आउटलेट्स पर की जा रही हैं।

 

रेंज रोवर 2018:

PunjabKesari

 

रेंज रोवर स्पोर्ट:

PunjabKesari

 


जैगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLRIL) के प्रेसिडेंट एंड मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, "रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट ने हमेशा बेस्ट इन क्लास कंफर्ट, टेक्नोलॉजी, रिफाइनमेंट और ड्राइविंग आनंद की पेशकश की है। मॉडल ईयर 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के साथ हम अपने फ्लैगशिप मॉडल्स के साथ नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स का एक नया बेंचमार्क फिर से उठाया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static