PUBG गेम में होने जा रहा बड़ा बदलाव, शामिल होगा यह खास मैप

12/13/2018 4:33:40 PM

गैजेट डेस्क- PUBG गेम दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। वहीं अपने यूजर्स को और बेहतर गेमिंग का अनुभव देने के लिए कंपनी 20 दिसंबर को नई 0.10.0 वर्जन अपडेट रोल-आउट करने वाला है। इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसमें लेटेस्ट Vekendi मैप भी देने वाली है। फिलहाल यह नया मैप केवल PC वर्जन के लिए पेश किया गया है और जल्द ही इसे PUBG Mobile, PS4 और Xbox के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। PC में फिलहाल यह मैप केवल टेस्ट सर्वर के लिए उपलब्ध है, जो कि मेन गेम से अलग है।

Vikendi मैप

यह नया मैप साइज में 6×6 किलोमीटर है और इसमें एक नई Snowmobile नाम की गाड़ी भी जोड़ी गई है। इस गाड़ी को जोड़ना इसलिए जरूरी था क्योंकि Vekendi एक Snow मैप है, जिसमें हर तरफ बर्फ ही बर्फ होगी। वहीं गेम में नया weather मोड भी जोड़ा गया है। 

Arabic भाषा सपोर्ट
Vikendi Spawn Island में स्नोबॉल फाइट और प्लेयर्स के लेआउट में लंबे हाथ जोड़े गए है। अपडेट गेम में कई थीमेटिक बदलाव भी लेकर आती है। इसके अलावा अपडेट में Arabic भाषा सपोर्ट भी जोड़ा गाया है और अब चैट सिस्टम पहले से कम मेमोरी यूज करेगा। 

Jeevan