PUBG Mobile में आएगा नया अपडेट, शामिल होंगे नए व्हीकल्स

2/28/2019 10:32:24 AM

गैजेट डैस्क : PUBG Mobile गेम में ज़ोम्बी मोड के शामिल होने के बाद एक नए अपडेट के जल्द रिलीज़ होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट में कई फीचर्स को शामिल किया जाएगा जिनमें फ्लेयर गन व Vikendi Map के लिए नए व्हीकल्स मौजूद होंगे। नई अपडेट में स्नोबाइक दी गई होगी जो स्नो मैप में तेज रफ्तार से चलाई जा सकेगी। अपडेट के लाइव होने के बाद Vikendi में प्लेयर्स को कई नए वीइकल्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा अपडेट में और भी कई नए ऐड-ऑन किए गए हैं जिनमें यूआई अपडेट और बग फिक्स शामिल हैं। 

ऐसे खेली जाती है यह गेम

गेम की शुरूआत में पैराशूट के जरिए 100 प्लेयर्स को एक आईलैंड पर उतारा जाता है जहां प्लेयर्स को हथियार ढूंढकर दुश्मनों पर अटैक करना होता है। गेम के दौरान प्लेयर्स को अपने स्किल्स की मदद से सरवाइव करना होगा व अपने पार्टनर्स के साथ मिल कर लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। आखिर में जो बच जाएगा वो विनर कहलाएगा। 

PunjabKesari

इसलिए हो रही ज्यादा डाउनलोडिंग

स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर व एप्पल एप स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। इसे इंस्टाल करने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को 1.5GB से ज्यादा की स्टोरेज स्पेस चाहिए वहीं एप्पल यूजर्स को 2GB से ज्यादा स्टोरेज स्पेस फ्री करने की आवश्यकता होगी। 

इस कारण भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई PUBG गेम

इस गेम में महिंद्रा के 256 D1 ट्रैक्टर को शामिल किया गया है, जिसके पीछे "Horn Ok Please" व नीचे की ओर बुरी नज़र वाले तेरा मुँह काला लिखा है। महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा को जब यह बात पता चली तोे उन्होंने कहा कि ये PUBG क्या है?  इसके बारे में जान कर वो हैरान रह गए।  उन्होंने एक ट्विट के जरिए लिखा था कि वैसे तो मुझे दुनिया में चल रही खबरों की जानकारी रहती है लेकिन PUBG गेम में इस ट्रैक्टर के होने से मैं खुश हूं। लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि इस ट्रैक्टर से गेम में होता क्या है? इस ट्वीट के बाद भारत में इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई और धीरे-धीरे यह सबसे लोकप्रिय गेम बन गई।

PunjabKesari

गेम्स में दिख रहे भारतीय ब्रांड्स

भारतीय होने के नाते यह गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे लोकप्रीय गेम में भारतीय ब्रांड को दिखाया गया है। यानी भारत में निर्माण होने वाले व्हीकल्स पर भी अब दुनिया नजरे गड़ाए हुए है। गेम में महिंद्रा के ट्रैक्टर को शामिल करना PUBG गेम के निर्माताओं के लिए सही निर्णय रहा जिससे भारत में गेम को काफी फायदा हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

static