जल्द PUBG Mobile में आएगा नया अपडेट, zombie बनकर खेल पाएंगे आप

3/11/2019 10:26:46 AM

गैजेट डेस्क- प्रसिद्व ऑनलाइन गेम PUBG Mobile अपने यूजर्स को और बेहतर सुविधा देने के लिए एक नए अपडेट को लाने जा रही है। इस अपडेट के बाद खिलाड़ी एक zombie के रूप में खेल सकेगा। अब नई अपडेट के बाद आप खुद zombie बनकर खेल सकेंगे और दूसरे प्लेयर पर गेम के दौरान हमला कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम में नए अपडेट के बाद PUBG ने हाल में Resident Evil 2 के साथ मिलकर पांचवे सीजन में zombie  मोड को शुरू किया है।


वहीं Tencent Games ने सभी PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए नई PUBG Mobile 0.11.0 अपडेट रोल-आउट में zombie  मोड को शुरू किया था। ऐसे में नई अपडेट मिलने के बाद जिसमें आप Zombies बनकर खेल पाएंगे उससे इसकी लोकप्रियता में और इजाफा देखने को मिलेगा।


आपको बता दें कि PUBG Mobile पहले से ही दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। गेम ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मोबाइल गेमिंग में कई बड़े गेम्स को अपने बेहद बड़े प्लेयर बेस से सीधी टक्कर दे रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले से पॉप्युलैरिटी का आसमान छूने वाले गेम में Zombies मोड के आने के बाद इसकी लोकप्रियता में और इजाफा देखने को मिला है। 

Jeevan