इंतजार हुआ खत्म: PUBG Mobile में शामिल हुआ Zombie मोड
2/19/2019 7:07:18 PM
गैजेट डेस्क- लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए Tencent Games ने आखिरकार नया 0.11.0 अपडेट रिलीज कर दिया है। इस नए अपडेट से गेम में जॉम्बी मोड (Zombies Mobe) जुड़ा है। इस अपडेट से PUBG Mobile में नया Zombie: Survive Till Dawn इवेंट मोड आया है, जिसे रेजिडेंट ईविल फ्रेंचाइजी के गठजोड़ में तैयार किया गया है। नए जॉम्बी मोड के अलावा PUBG Mobile 0.11.0 अपडेट Vikendi मैप में मूनलाइट वेदर मोड, पैन्डेमिक ट्रेजर इवेंट, रेजिडेंट ईविल 2 थीम एंड म्यूजिक लेकर आया है। इसके अलावा, नए अपडेट से बजट स्मार्टफोन के लिए टेराइन डिस्प्ले बग्स जैसे कई बग को फिक्स किया गया है।
#PUBGMOBILE 0.11.0 update is rolling out. A new event mode is here for a limited time only. Fight to survive as usual on Erangel, but zombies and bosses will also spawn on the map! Check out the full patch notes: https://t.co/hhbKdccxkf #PUBGMXRE2 pic.twitter.com/Zl7Tq3VeJ0
— PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) February 19, 2019
अपडेट
Android के लिए PUBG Mobile अपडेट 0.11.0 का डाउनलोड साइज 436MB है, इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। पिछले PUBG Mobile अपडेट के डाउनलोड साइज के मुकाबले यह ज्यादा बड़ा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट को धीरे-धीरे सारे रीजन में पेश किया जा रहा है। ऐसे में अगर यह अपडेट अभी आपको नहीं दिख रहा है तो कुछ ही समय बाद यह आप तक पहुंच जाएगा।
ऐसे करें अपडेट
अगर आप एंड्रायड यूजर्स हैं तो पहले स्मार्टफोन पर Google Play Store ओपन करें। इसके बाद स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए थ्री-हॉरिजेंटल बार पर क्लिक करें। वहां My apps & games सेक्शन में जाएं और PUBG Mobile सर्च करें। इसके बाद ओपन करने के लिए इस पर क्लिक करें। अब आपको अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही iPhone या iPad पर ऐपल App Store ओपन करें। अब PUB Mobile सर्च करें। गेम पर टैप करने के बाद Update बटन पर क्लिक करें। प्रोसेस शुरू करने के लिए डाउनलोड को ऑर्थोराइज करें। इतना करते ही डाउनलोड शुरू हो जाएगा।