Porsche ने पूरा किया अपनी लग्जरी SUV Cayenne के 10 लाख यूनिट्स का उत्पादन, शेयर की तस्वीर

12/13/2020 11:30:46 AM

ऑटो डैस्क: पोर्शे ने अपनी लग्जरी SUV कायेन के 10 लाख यूनिट्स का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी अपने स्लोवाकिया प्लांट में कायेन एसयूवी का निर्माण करती है, जहां इस SUV को लेकर जश्न का माहौल है। कंपनी ने आखिरी मॉडल को कारमाइन रेड कलर में पेंट किया है और इसे जर्मनी के एक व्यक्ति को डिलीवर किया गया है। इस मॉडल की कंपनी ने तस्वीर भी शेयर की है।

आपको बता दें कि पोर्शे कायेन को पहली बार 18 साल पहले वर्ष 2020 में पेरिस मोटर शो में लॉन्च किया गया था। अब तक कंपनी इस कार की तीन जेनरेशन ला चुकी है। इस कार का लेटैस्ट मॉडल वर्ष 2018 में लाया गया था। भारत में इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत 1.19 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह कार तीन वेरिएंट्स कायेन, कायेन ई-हाइब्रिड और कायेन टर्बो में उपलब्ध है। पोर्शे कायेन के भारतीय मॉडल में 3.0-लीटर का वी6 पेट्रोल और 4.0-लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन विकल्प के रूप में मिलता है। पोर्शे कायेन के वर्तमान मॉडल में ऑडी के एमएलबी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 

Hitesh