आ गई मेड इन इंडिया PhotoStat एप्प, फोटो को क्लिक कर बनाएं PDF

8/8/2020 1:04:33 PM

गैजेट डैस्क: बीते दिनों भारत सरकार ने चाइनीज़ एप्प CamScanner को बैन कर दिया था। यह एप्प फोन के जरिए कैमरा से स्कैन कर PDF फाइल्स तैयार करने में मदद करती थी, जिसके बाद इन्हें शेयर भी किया जा सकता था। अब इसकी बेस्ट 'मेड इन इंडिया' ऑप्शन PhotoStat एप्प आ गई है।

इस नई PhotoStat एप्प में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जोकि CamScanner में भी नहीं मिलते। इस एप्प को डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने के लिए सबसे अच्छा 'मेड इन इंडिया' विकल्प माना जा रहा है। इस एप्प को संदीप हुडकासिया की टीम ने तैयार किया है और यह पूरी तरह सिक्योर है। इसके जरिए किसी भी डाक्यूमेंट को स्कैन करने पर उस पर वॉटरमार्क नहीं दिखता है और यह 100 प्रतिशत फ्री है।

हिंदी भाषा की सपोर्ट

PhotoStat एप्प की एक और बड़ी खासियत है कि इसमें हिंदी भाषा की सपोर्ट दी गई है। इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स को आप फेवरेट भी मार्क कर सकते हैं व इसमें वन क्लिक शेयर की ऑप्शन भी मिलती है।

टेक्स्ट रेकग्निशन की मिली सपॉर्ट

इस लाजवाब एप्प में OCR (टेक्स्ट रेकग्निशन) फीचर की सपोर्ट भी दी गई है। यानी आप इसके जरिए स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट में लिखा टेक्स्ट आसानी से कॉपी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस एप्प में डार्क मोड थीम की सपॉर्ट भी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Choose One

Hitesh

Recommended News

Related News

static