OPPO ने जारी किया ColorOS 12, इन चार फोन मॉडल्स को सबसे पहले मिलेगा अपडेट

11/18/2021 12:08:51 PM

गैजेट डेस्क: ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 12 पर आधारित ColorOS 12 के बीटा वर्जन का अपडेट जारी कर दिया है। सबसे पहले ColorOS 12 का अपडेट Oppo Find X2 को मिलेगा, इसके बाद अन्य फोन्स तक यह अपडेट पहुंचेगा। ओप्पो इंडिया ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि किन फोन मॉडल्स को कब तक अपडेट मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि ColorOS 12 का पहला अपडेट 18 नवंबर को Oppo Find X2 को मिलेगा। इसके बाद 22 नवंबर से OPPO Reno6 Pro 5G और Reno6 Pro 5G Diwali edition को यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद Reno6 5G को ColorOS 12 का अपडेट 25 नवंबर से मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि कुछ समय बाद ColorOS 12 का अपडेट OPPO Find, Reno, F और A सीरीज के फोन्स को भी मिलेगा।

इस अपडेट के आने के बाद यूजर को ओप्पो फोन में नए थीम, विजुअलाइज्ड बैटरी डैशबोर्ड और एंटी पीपिंग नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Content Editor

Hitesh