Oppo ने भारत में उपलब्ध किया Reno 7 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत
2/17/2022 1:00:25 PM

गैजेट डेस्क: ओप्पो ने आखिरकार अपनी Reno 7 सीरीज़ के तहत नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है। इनमें से Oppo Reno 7 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। इसे 17 फरवरी यानी कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है, वहीं Reno 7 Pro 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसकी बिक्री 8 फरवरी से शुरू हो गई है। दोनों ही फोन्स को स्टारलाईट ब्लैक और स्टार्ट्राइल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकता। Oppo Reno 7 5G को ओप्पो इंडिया की साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Oppo Reno 7 5G की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.4-इंच की FHD, AMOLED, 90Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 |
रैम |
8GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
256GB |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉइड 11 पर आधारित ColorOS 12 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
64MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) + 2MP (मैक्रो लेंस) |
फ्रंट कैमरा |
32MP |
बैटरी |
4500 mAh (65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट) |
कनेक्टिविटी |
5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V-5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-C पोर्ट |