Oppo ने पेश किया F3 स्मार्टफोन का Diwali Edition
9/26/2017 3:09:52 PM

जालंधर- हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने एफ3 स्मार्टफोन को लांच किया है। वहीं अब कंपनी ने एफ3 का दिवाली एडिशन लांच कर दिया है। ओप्पो एफ3 दीवाली एडिशन को रेड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन को 29 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और ओप्पो स्टोर पर होगी।
कीमत
ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन की कीमत 18,990 रुपए है। ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक एक्सक्लूसिव क्रिकेट बैट भी गिफ्ट के तौर पर मिलेगा।
Oppo F3 के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज | माइक्रो एसडी कार्ड से 128जीबी |
रियर कैमरा | 13 MP |
फ्रंट कैमरा | 16 MP/8MP |
बैटरी | 3200mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो |
कनैक्टिविटी | डुअल नैनो सिम, GPS, ब्लूटूथ 4.0, Wi Fi 802.11और ओटीजी |