6 जीबी रैम के साथ लांच हुअा Oppo F3 Plus स्मार्टफोन
11/13/2017 6:22:23 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने 6 जीबी वाले Oppo F3 Plus स्मार्टफोन के नए वेरियंट को 22,990 रुपए की कीमत के साथ लांच कर दिया है। इस नए वेरियंट की बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन पर एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के तहत, फ्लिपकार्ट 3,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर दे रही है।
Oppo F3 Plus के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6 इंच (रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर 653 प्रोसैसर |
रैम | 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 256GB |
रियर कैमरा | 16MP,8MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 4000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो |
कनैक्टिविटी | डुअल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.1, वाईफाई (802.11 b/g/n) |