Oppo भारत में लॉन्च करने वाली है अल्ट्रा स्लीक फोन, कंपनी ने दी जानकारी
8/22/2020 2:40:48 PM

गैजेट डैस्क: Oppo जल्द भारतीय बाजार में अपने F17 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दावा किया है कि यह साल 2020 का सबसे स्लीक फोन होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 7.48 मिलीमीटर बताई गई है। माना जा रहा है कि सबसे पहले इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन इंडिया पर ही लाया जाएगा। क्योंकि अमेजॉन ने ओप्पो F17 Pro के लिए एक माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है।
Want a new way to flaunt? 🤩 The sleekest phone of 2020 is on its way. Stay tuned. #OPPOF17Pro #FlauntItYourWay pic.twitter.com/LVmAKE1jE1
— OPPO India (@oppomobileindia) August 20, 2020
मेटल फिनिश के साथ आएगा यह फोन
जानकारों का मानना है कि Oppo F17 Pro मेटल फिनिश्ड बॉडी के साथ आएगा और इस फोन के किनारे घुमावदार होंगे। फोन का वज़न 164 ग्राम होगा और बॉडी बेहद ही स्लीक होगी। Oppo ने अभी नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।