Oppo जल्द लॉन्च करेगी अपना A92S 5G स्मार्टफोन, स्पैसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा
4/12/2020 6:39:08 PM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो जल्द ही अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन A92S को लॉन्च करने वाली है। कम्पनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को 13 अप्रैल के दिन बाजार में उतारा जाएगा और यूजर्स को इसमें ड्यूल पंचहोल डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की सपोर्ट मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को प्रीमियम रेंज में बाजार में कम्पनी उतारेगी।
#oppo A92s
— _the_tech_guy (@_the_tech_guy) April 11, 2020
Image source : digital chat station pic.twitter.com/d7FIeBTnCb
Oppo A92S 5G के संभावित स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.5 इंच (120Hz रिफ्रेश रेट की रिपोर्ट) |
प्रोसैसर | मीडियाटेक Dimensity 800 5G |
रैम | 6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज | 128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 10 |
क्वाड रियर कैमरा सेटअप | 48MP (प्राइमरी)+5MP (अल्ट्रा वाइड एंगल)+ 2MP (मैक्रो लेंस)+ 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा | 16MP+2 MP |
बैटरी | 4,000 mAh |
खास फीचर | 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग |