OnePlus TV बहुत जल्द होगी मार्किट में लॉन्च , किन फीचर्स की करें उम्मीद ?

8/19/2019 12:41:45 PM

गैजेट डेस्क : चीन की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स बहुत जल्द अपनी स्मार्ट टीवी OnePlus TV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने उम्मीद जताई हे कि आगामी सितम्बर महीने के अंत तक इसे मार्किट में लॉन्च किया जा सके। अभी कंपनी ने अपनी स्मार्ट टीवी के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि OnePlus के एक्सपर्ट्स ने इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स को लेकर अनुमान लगाए हैं। 

 

OnePlus TV में क्या हो सकता है ख़ास ?

 

 

OnePlus के एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि इस स्मार्ट टीवी को OnePlus TV नाम से लॉन्च किया जायेगा। यह चार स्क्रीन साइज़ में पूरे अमेरिका , चीन और भारत में लॉन्च किया जायेगा। 

 

55 इंच और 65 इंच के दो स्टैंडर्ड मॉडल्स को लॉन्च किया जायेगा।  इसके अलावा केवल 75 इंच के प्रीमियम वर्जन मॉडल को चीन और अमेरिका के मॉडल में लॉन्च किया जायेगा। भारत में उम्मीद जताई जा रही है कि एक 43 इंच का सस्ता टीवी मॉडल कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाए। 

 

 

OnePlus TV एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर फंक्शन करेगा हालांकि वनप्लस द्वारा ऑक्सीजन ओएस पेश किये जाने की भी सम्भावना जताई जा रही है।

 

एक्सपर्ट्स ने इस समय यह अनुमान लगाया कि टीवी में मीडिया स्ट्रीमिंग , आर्टिफिशल इंटेलिजेंस , वायरलेस सायनक्रोनिजेशन और IOT (इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स) तकनीकी फीचर्स हो सकते हैं। 

Edited By

Harsh Pandey