वनप्लस 6 की स्क्रीन में आई समस्या, यूजर्स परेशान

7/31/2018 2:45:18 PM

जालंधर- चीनी कंपनी वनप्लस ने इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 को लांच किया है। इसके यूजर्स को स्मार्टफोन की डिस्पले को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यूजर्स का कहना है कि उन्हें सूरज की तेज रोशनी में डिवाइस की स्क्रीन में फ्लिकरिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  यूजर्स ने इस समस्या को Reddit, वनप्लस फोरम और कुछ अन्य वेबसाइट्स पर बताया है। वहीं एक यूजर ने दावा किया कि Cache क्लियर करने से समस्या कम हो जाती है, लेकिन यह फिक्स ज्यादा देर तक कारगर साबित नहीं होता है।

 

स्क्रीन में फ्लिकरिंग

रिपोर्ट से पता चलता है कि जब तेज रोशनी डिवाइस पर पड़ती है या जब फोन सूरज की रोशनी के संपर्क में आता है तो यूजर्स को फोन की स्क्रीन में फ्लिकरिंग (स्क्रीन मूवमेंट) की समस्या दिखाई देती है। यह समस्या ज्यादातर वाइट और शार्प कलर्स के साथ आती है।

 

PunjabKesari

 

OxygenOS 5.1.8 अपडेट

बताया जा रहा है कि यह इश्यू पिछले महीने शुरू हुआ था जब वनप्लस ने OxygenOS 5.1.8 अपडेट को रिलीज करना शुरू किया था। इसके अलावा ऐसा लगता है कि वनप्लस 6 के लिए हाल में रिलीज हुए OxygenOS 5.1.9 अपडेट ने इस समस्या को ठीक नहीं किया है।

 

कंपनी की प्रतिक्रिया

 वनप्लस ने यूजर्स को इस समस्या को लेकर स्क्रीन की रिकॉर्डिंग के साथ एक लॉग भी मांगा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इस समस्या को दूर करने के लिए नई अपडेट जारी कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

static