OnePlus 6 और 6T के लिए जारी हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, बढ़ेगी फोन की सिक्योरिटी

7/12/2019 12:01:03 PM

गैजेट डैस्क : अगर आप वनप्लस 6 या 6T स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके साथ जुड़ी हुई है। वनप्लस ने इन स्मार्टफोन्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में कैमरे के लैंडस्केप मोड में सामने आई क्विक रिप्लाई फीचर की समस्या को ठीक किया गया है। वहीं इस अपडेट में जुलाई का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मौजूद है। अपडेट से डिवाइस के यूजर इंटरफेस में थोड़े-बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं इसके जरिए डिवाइस के ओवरऑल एक्पीरियंस को बेहतर करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा फास्ट डाटा ट्रांसफर करने के लिए वनप्लस स्विच एप को भी कम्पनी ने अपडेट किया है। 

वनप्लस फोरम पर पोस्ट किए गए ऑफिशल पोस्ट के अनुसार कम्पनी इन अपडेट्स को रिलीज करना शुरू कर चुकी है। कम्पनी इस सॉफ्टवेटर अपडेट को ओवर द एयर उपलब्ध करवाएगी। यूजर के डिवाइस पर इस सॉफ्टवेयर अपडेट के पहुंचने पर एक नोटिफिकेशन मिलेगी।

Hitesh