भारत में लॉन्च हुआ Okinawa Okhi90 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 Km की रेंज के साथ जबरदस्त हैं फीचर्स

3/26/2022 3:40:02 PM

ऑटो डेस्क. ईवी स्टार्टअप कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech) ने भारत में हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Okhi90 लॉन्च कर दिया है। छूट के साथ अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमत अलग-अलग रखी गई है। सबसे कम यह दिल्ली में 1.03 लाख रुपये में बेची जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2,000 रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। तो आईए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स और रेंज से जुड़ी खासियतें...
  

PunjabKesari

 

4 रंगों में उपलब्ध
Okinawa Okhi90 इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 रंगों में उपलब्ध हैं। ये रंग ग्लॉसी वाइन रेड, ग्लॉसी पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी ऐश ग्रे और ग्लॉसी ज्वैलरी ब्लू हैं। बाजार में Okhi90 इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro और Ather 450 Plus के अलावा Bajaj Chetak और TVS iQube को कड़ी टक्कर देगा। इसके साथ ही कंपनी 3 साल की वारंटी भी देगी।

 

फीचर्स
Okhi90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच के एलॉय व्हील दिए हैं। कंपनी के अनुसार, देश में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इतने बड़े व्हील्स दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही इसमें एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेल लाइट और एलईडी डीआरएल दी गई हैं। इस स्कूटर की खासियत है कि यह ऐप से कनेक्ट हो जाता है। इसमें टर्न बाई टर्न नेविगेशन का फीचर भी है। साथ ही इसमें क्रोम प्लेटेड रियर व्यू मिरर दिए गए हैं जो इसे थोड़ा सा क्लासी लुक देते हैं। Okhi90 की सीट हाइट 900mm जबकि व्हीलबेस 1520mm है।

 

160 Km तक की रेंज
Okhi90 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में खास बात ये है कि ये सिंगल चार्ज में 160 किमी की रेंज देती है। इसकी टॉप-स्पीड 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक है। ये स्कूटर सिर्फ 10 सेकंड में 0 - 90 किमी/घंटा की रेंज प्राप्त कर लेती है।


कंपनी ने बैटरी की एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए इसमें बैटरी लॉक दिया है। कस्टमर्स की सुविधा के लिए इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है। ये बैटरी 3.6 kWh की है। 80% बैटरी सिर्फ 1 घंटे में चार्ज होती जाती है। 100% बैटरी चार्ज होने में 3 से 4 घंटे लगते हैं। इस स्कूटर में 40 लीटर का बूट स्पेस है और ये 250 किलोग्राम तक की कैपेसिटी को हैंडल कर सकता है।


स्कूटर लॉन्च पर कंपनी के एमडी जीतेन्दर शर्मा ने कहा, "हम भारतीय बाजार में Okhi90 लाने को लेकर बेहद उत्साहित व गर्व महसूस कर रहे हैं। इसे 1.8 साल के रिसर्च व डेवलपमेंट के बाद लाया गया है।"


  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati

Recommended News

Related News

static