गेमिंग के दिवानों के लिए नूबिया ने पेश किया धमाकेदार स्मार्टफोन
4/20/2018 1:49:57 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने अपने Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में पेश कर दिया है। कीमत की बात करें तो इसके 6जीबी रैम + 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 26,300 रुपए और 8जीबी रैम + 128जीबी वर्जन की कीमत लगभग 31,500 रुपए है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 26 अप्रैल से IndieGogo के माध्यम से सेल किया जाएगा। इसे 25 अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए पेश किया जाएगा।
नूबिया Red Magic के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6 इंच (रेजोल्यूशन 2,160 x 1,080 पिक्सल) |
प्रोसैसर | क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC प्रोसैसर |
रैम | 6GB/8GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB/128GB |
रियर कैमरा | 24MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 3,800mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1Oreo |
कनैक्टिविटी | ब्लूटुथ, Wi-Fi, 4G VoLTE और ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट |