Cowin में आया अपडेट, अब वैक्सीन सर्टिफिकेट में हुई नाम और जन्म तारीख की गलती को खुद करें ठीक

6/9/2021 12:08:33 PM

गैजेट डेस्क: सरकार ने कोविन प्लेटफोर्म के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद अब यूजर वैक्सीन सर्टिफिकेट में मौजूद किसी गलती को खुद सुधार सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के दौरान अगर आपके नाम या जन्म तारीख में गलती हुई है तो आप Cowin पोर्टल में लॉगिन करके उसमें सुधार कर सकते हैं। सर्टिफिकेट में हुई किसी गलती को सुधारने के लिए कोविन पोर्टल में अब Raise an Issue का विकल्प मिलेगा। इस बात की जानकारी आरोग्य सेतु ने ट्वीट करके दी है।

 

इस तरह कर सकते हैं सर्टिफिकेट में सुधार

वैक्सीन सर्टिफिकेट की किसी भी गलती को सुधारने के लिए आपको पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करना होगा जिसमें सुधार करना है। अब आपको आईडी के नीचे नया Raise an Issue का विकल्प दिखेगा। Raise an Issue पर क्लिक करने के बाद आपको लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि सुधारने का विकल्प मिलेगा।

 

Content Editor

Hitesh