Gym जाने की नहीं पड़ेगी अब जरूरत, घर पर ही एक्सरसाइज करने में मदद करेंगी ये ऐप्स

9/12/2021 1:48:55 PM

गैजेट डेस्क: दुनिया भर में लोग एक्सरसाइज करने और खुद को फिट रखने के लिए Gym जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो Gym जाने की सोचते तो हैं लेकिन इसको लेकर समय नहीं निकाल पाते हैं। इन्हीं लोगों के लिए आज हम कुछ ऐसी ऐप्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको घर पर ही एक्सरसाइज करने में मदद करेंगी।

8fit Workouts & Meal Planner
यह ऐप आपके लिए एक पर्सनल ट्रेनर का काम करती है। 8fit वर्कआउट एंड मील प्लानर पर्सनल ट्रेनर में यूजर को एक्सरसाइज चार्ट के साथ-साथ मील प्लान करने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा ऐप में यह भी बताया जाता है कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस ऐप में आप अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से वजन कम करने और वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।



JEFIT Workout Tracker, Weight Lifting
इसे बेहतरीन वर्कआउट मोबाइल ऐप बताया गया है क्योंकि यह ऐप आपको मुफ्त फिटनेस प्रोग्राम डेटाबेस प्रदान करती है। इसमें आपको बॉडी बिल्डिंग से जुड़े टिप्स भी मिलते हैं। ऐप में आप वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं और ट्रेनिंग प्रोग्राम की मदद से सही तरीके से एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा नए दोस्तों को ऐड करने की भी इसमें सुविधा मिलती है। 



Sweat: Fitness App For Women
खास तौर से महिलाओं के लिए बनाई गई यह ऐप एक लक्ष्य सैट करने में मदद करती है और आपको एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करती है। इसमें आपको स्ट्रैंथ ट्रेनिंग, योगा और रिकवरी से जुड़ी एक्सरसाइज मिलती हैं।

Content Editor

Hitesh