अब OnePlus 5T, 5 और 3 को भी मिलेगा वनप्लस 6 का यह फीचर

7/14/2018 4:41:44 PM

जालंधर- चीनी कंपनी वनप्लस ने अपने वनप्लस 5टी, 5, 3टी, और 3 मॉडल्स के लिए गैलरी एप का एक नया वर्जन पेश किया है। इसमे यूजर्स को गैलरी एप में ही वीडियो एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा जहां यूजर वीडियो को ट्रिम, म्यूजिक, फिल्टर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इससे पहले ये फीचर फिलहाल वनप्लस 6 में ही था। बता दें कि वनप्लस ने फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं की है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसे खुद अपडेट कर सकते हैं।

 

 

एेसे करें इस्तेमाल 

इस नए फीचर के तहत वीडियो को एडिट करने के लिए यूजर को सबसे पहले गैलरी एप में जाना होगा और उसके बाद वीडियो को सेलेक्ट कर एडिट करने के लिए चुनना होगा। इसके बाद एक टाइमलाइन खुल जाएगा जहां यूजर वीडियो एडिट कर सकते हैं। वहीं अपडेट यूजर्स को डिवाइस पर स्लो-मोशन वीडियो एडिटिंग का अॉप्शन भी देता है, जिससे आप उस पॉइंट को सेट कर सकते हैं जहां वीडियो आप वीडियो को स्लो करना चाहते हैं।

 

 

सिक्योरिटी पैच

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस बात का भी ऐलान किया था कि वो इसी साल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच की भी सुविधा देने वाला है। जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा।

Jeevan