Nokia भारत में जल्द लॉन्च करेगी 32 इंच और 50 इंच का नया Smart TV, इतनी हो सकती है कीमत

8/9/2020 10:59:13 AM

गैजेट डैस्क: नोकिया ने हाल ही में भारत में अपने 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ के स्मार्ट TVs को लॉन्च किया है। अब खबर है कि कंपनी कुछ और नए स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने वाली है। इस समय नोकिया के 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ वाले नोकिया स्मार्ट टीवी पर काम चल रहा है और इन्हें BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नोकिया के ये स्मार्ट टीवी 'Nokia PureCinema televisions' फैमिली का हिस्सा होंगे।

नोकियापावरयूजर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 32 इंच नोकिया स्मार्ट टीवी को 32TAHDN मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। इस टीवी को फुल HD रेजॉलूशन वाली स्क्रीन के साथ लाया जाएगा। वहीं 50TAUHDN मॉडल नंबर से लिस्टेड एक दूसरे नोकिया टीवी में UHD रेजॉलूशन डिस्प्ले मिल सकती है। खास बात यह है कि 32 इंच वाला नोकिया स्मार्ट टीवी कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी हो सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत

43 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये है। इस लिहाज से देखा जाए तो नोकिया 32 इंच स्मार्ट टीवी को 21,999 रुपये के आसपास में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं 50 इंच वाले टीवी की कीमत 36,999 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

टीवी में मिलेंगी ये सुविधाएं

नोकिया के इन टीवी में JBL स्पीकर्स, इंटेलिजेंट डिमिंग, DTS ट्रूसराउंड और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ये टीवी गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे और इनमें गूगल असिस्टेंट की सपोर्ट भी मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Choose One

Hitesh

Recommended News

Related News

static