Nokia के लो-पॉवर्ड स्मार्टफोन्स में आया Android 10 Go एडिशन

9/28/2019 2:35:49 PM

गैजेट डेस्क :  Google द्वारा लो-पॉवर्ड स्मार्टफोन्स के लिए आधिकारिक तौर पर Android 10 Go मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एडिशन की घोषणा करने के बाद, HMD ग्लोबल ने आज घोषणा की है कि Android 10 Go एडिशन अपडेट Nokia के कम से कम तीन लो-पॉवर्ड एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर आएगा। 

 

बता दें कि गूगल एंड्राइड 10 गो एडिशन उन स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है जो जिनमें रैम 1.5 GB से कम है और यह फ़ोन्स की लॉन्च स्पीड को 10 % प्रतिशत तक बढ़ा देता है और यूज़र्स को एक ऐप से दूसरे ऐप में स्विच करने का मौका भी देता है। 
 

 

नोकिया बन जाएगी एंड्राइड 10 गो एडिशन पाने वाली पहली कंपनी 

 

 

Image result for android 10 go

 

Nokia 1 Plus को साल 2020 के पहले क्वार्टर में Android 10 Go वर्जन का अपडेट मिलेगा जबकि Nokia 2, और Nokia 1 को 2020 के दूसरे क्वार्टर में Android 10 Go अपडेट मिलने वाला है। 

 

Nokia पहली कंपनी हो सकती है जो अपने फोन में Android 10 Go एडिशन अपडेट को रोल आउट करेगी। Android 10 Go वर्जन के साथ, Google का कहना है कि उसने लो एन्ड फ़ोन्स के लिए पर्फोमन्स और स्पीड में सुधार किया है, जबकि वही लाइट-वाइट एक्सपीरियंस को बनाये रखा गया है जिसके लिए Android Go जाना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static