Nokia ने भारत में लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 7000 रुपए से भी कम
6/7/2019 10:25:58 AM
गैजेट डैस्क : HMD Global ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Nokia 2.2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के 2GB रैम + 16GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है वहीं 3GB रैम + 32GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपए कीमत में उपलबध किया जाएगा। नोकिया 2.2 की सेल भारत में 11 जून से शुरू होगी।
नोकिया 2.2 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 5.7 इंच की बड़ी स्क्रीन |
प्रोसैसर | मीडियाटेक हीलियो A22 |
रियर कैमरा | 13 मेगापिक्सल |
सैल्फी कैमरा | 5 मेगापिक्सल |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 9 पाई |
बैटरी | 3000mAh |
खास फीचर | फेस अनलॉक फीचर |