सितंबर या अक्टूबर की शुरुआत में पेश हो सकता है Nokia 3310 का 3G वैरिएंट

8/11/2017 8:14:12 PM

जालंधर- पिछली खबरों के अनुसार HMD ग्लोबल अाने वाले समय में अपने Nokia 3310 2017 के नए 3G वैरिएंट को भी पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार नोकिया अपने प्रसिद्ध फीचर फोन 3310 2017 के एक 3G वैरिएंट पर भी काम कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को नोकिया 8 के साथ अगस्त 16 को पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

PunjabKesari

 

बता दें कि नोकिया 3310 2017 को इस साल हुए MWC 2017 में फरवरी में पेश किया गया था, इसके अलावा कंपनी ने नोकिया 6 के ग्लोबल वैरिएंट, नोकिया 5 और नोकिया 3 को भी पेश किया था। इसके अलावा बताया जा रहा है जो नोकिया 3310 के 3G वैरिएंट को या तो सितम्बर के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Nokia 3310 के 3G वैरिएंट को अभी पिछले महीने ही FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था, और वहां से इसे पास भी कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static