नए वेरियंट में लांच हुआ नोकिया 2 स्मार्टफोन
11/23/2017 2:40:56 PM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया ने पिछले महीने ही अपने नोकिया 2 स्मार्टफोन को 1जीबी रैम व 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ भारत में लांच किया था। जिसके बाद अब कंपनी ने इसका नया वेरियंट लांच किया है जो 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लैस है। कंपनी ने नोकिया 2 स्मार्टफोन के नए वेरियंट की कीमत 6,999 रुपए रखी है और यह जल्द एक्सक्लूसिव रुप से फिल्पकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
नोकिया 2 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5 इंच की डिस्प्ले (रेज्योलेशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.3GHz स्नैपड्रैगन क्वॉड-कॉर प्रोसैसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 128GB |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 4100mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई, हॉटस्पॉट और ब्लूटूथ 4.1 |