कम कीमत में Nokia लाई दो नए फीचर फोन, कीमत 2000 रुपये से शुरू

6/6/2020 4:50:20 PM

गैजेट डैस्क: HMD ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने दो नए फीचर फोन्स Nokia 125 और Nokia 150 को लॉन्च कर दिया है। कपंनी की ओर से इन्हें सबसे पहले चीन में लाया गया है। इनमें से Nokia 125 की कीमत 26 डॉलर (करीब 2,000 रुपये) और Nokia 150 की कीमत 32 डॉलर (करीब 2,400 रुपये) रखी गई है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Nokia 125 को वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Nokia 150 को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में उपलब्ध किया जाएगा।

Nokia 125 और Nokia 150 के फीचर्स

  1. पॉलीकार्बोनेट बॉडी से तैयार किए गए दोनों ही फोन्स में 2.4 इंच की QVGA (240x320 पिक्सल्स) TFT LCD कलर्ड स्क्रीन दी गई है।
  2. MediaTek प्रोसेसर के साथ 4 एमबी रैम और 4 एमबी रोम दोनों फोन्स में मिलेगी।
  3. 1,020mAh की रिमूवेबल बैटरी इनमें दी गई है।
  4. ये दोनों फोन्स 2G कनेक्टिविटी और ड्यूल सिम - ड्यूल स्टैंडबाई को सपोर्ट करते हैं।
  5. दोनों में ही LED फ्लैश लाइट और वायरलेस FM रेडियो की सपॉर्ट दी गई है।

Nokia 150 में मिलेंगे दो अलग फीचर्स

  • Nokia 150 में बेहतर पॉलिश्ड की-पैड डिजाइन दिया गया है।
  • सस्ता होने के चलते Nokia 125 में VGA कैमरा नहीं है, लेकिन Nokia 150 में यह मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static