Nokia 105 (2019) फीचर फ़ोन भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च

8/20/2019 1:40:28 PM

गैजेट डेस्क : नोकिया ने अपने नए फीचर फ़ोन को भारतीय मोबाइल मार्किट में लॉन्च किया है। नया Nokia 105 (2019) पिछले साल आये नोकिया 2018 का एडवांस्ड वर्जन है। मोबाइल कंपनी ने पिछले ही महीने Nokia 220 4G और Nokia 105 (2019) की जानकारी दी थी। फिलहाल Nokia 220 4G  को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। 


Nokia 105 (2019) स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

 

 

Nokia 105 (2019) फीचर फ़ोन मॉडल को भारत में 1,199 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आज से इसे भारतवर्ष में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे nokia.com (नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट) और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। इसे ब्लू , ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।  

 

Nokia 105 (2019) को सीक्वल के तौर लॉन्च किये जाने के पीछे Nokia 105 को दुनिया भर में प्राप्त आपार सफलता थी और कंपनी ने कुल 1 करोड़ यूनिट्स की बिक्री थी। 

 

Nokia 105 (2019) में 1.77-inch QQVGA color डिस्प्ले स्क्रीन अटैच्ड है। फीचर फ़ोन में 4MB रैम और 4MB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इस फीचर फ़ोन में आप 500 SMS और 2000 कॉन्टेक्ट्स सेव कर सकते हैं। इसमें फ़्लैशलाइट , एफएम रेडियो , ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट्स है और 800 mah की बैटरी दी गई है। 
 

Edited By

Harsh Pandey