ब्रिटेन के कार कारखाने में सैकड़ों नौकरियों की कटौती करेगी NISSAN

4/20/2018 10:57:58 PM

लंदन: जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान उत्तर पूर्वी इंग्लैंड के अपने कार कारखाने में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी। एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि डीजल कारों की बिक्री में भारी गिरावट के मद्देनजर कंपनी यह कदम उठा रही है। निसान द्वारा तटीय शहर संडरलैंड के अपने कारखाने में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की खबरों पर पूछे जाने पर एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। 

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह छंटनी कब की जाएगी। ब्रिटेन के कार बाजार पर विदेशी कंपनियों का दबदबा है। ब्रेक्जिट को लेकर कार बाजार में भी अनिश्चतता है। संडरलैंड कारखाने में ज्यूक, लीफ और क्वाशकई कार मॉडलों का उत्पादन होता है। इसमें 7,000 कर्मचारी कार्यरत है। कारखाने में सालाना पांच लाख वाहनों का उत्पादन होता है।  
      
     
    

Pardeep