गूगल का आर्टिफिशियल इटेलीजेंस से लैस न्यूज एप्प iOS पर हुअा उपलब्ध

5/19/2018 12:55:22 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल का नया न्यूज एप्प आईफोन यूजर के लिए लांच हो चुका है। यह एप्प आर्टिफिशियल इटेलीजेंस से लैस है।गूगल का यह नया एप्प मौजूदा एप्प Play Newsstand की जगह लेगा जो आईओएस के लिए वर्ष 2014 में लांच किया गया था। गूगल का यह एप्प यूजर्स के अनुभव को पेश करेगा और उनको जरूरत की खबरें ही दिखाएगा। 

 

गूगल के इस एप्प से यूजर्स को दिन की टॉप 5 खबरें दिखाई जाएंगी। बता दें कि इस एप्प का इस्तेमाल करना हर यूजर का एक अलग अनुभव होगा। गूगल का यह एप्प लाखों आर्टिकल्स, वेबसाइट और अन्य सोर्स से यूजर की पसंद और उसकी रुचि की खबरें ढूंढ़कर उनको उपलब्ध कराएगा। इसी के साथ यूजर द्वारा अपनी रूचि से चुने गए क्षेत्र की अन्य खबरें भी दिखाई देंगी। 
 

Punjab Kesari