न्यूयॉर्क ऑटो शो 2018: जगुआर लैंड रोवर ने पेश की F-Pace SVR

3/29/2018 4:22:40 PM

जालंधर- अमरीका में चल रहे ऑटो शो 2018 के दौरान लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने F-पेस SVR को पेश किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी की यह नई एसयूवी अब तक की तेज एसयूवी मानी जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया है जो इसे और भी शानदार बना रहे हैं।

 

 

542 bhp की पावर

जगुआर नई एफ-पेस में लैंड रोवर ने 5.0-लीटर का V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाया है जो 542 bhp की पावर और 680 Nm पीक टॉर्क देता है। इसके साथ ही साधारण एफ-पेस के मुकाबले SVR 44 प्रतिशत ज़्यादा पावरफुल है इस कार को जगुआर लैंड रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स ने बनाया है।

 

 

अाधुनिक फीचर्स 

कंपनी ने कार में कई अाधुनिक फीचर्स को शामिल किया है जिसमें डायनामिक ड्राइविंग मोड, एडवांस्ड टच प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जोकि 10 इंच के टचस्क्रीन और 12.3 इंच के एचडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है।

 

 

रफ़्तार

जगुआर के ये तेज़ रफ्तार SUV महज़ 4.3 सेकंड में ही 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ लेती है, वहीं कार की टॉप स्पीड 283kmph है।
 

Punjab Kesari