भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51A का नया वेरिएंट
6/28/2021 2:09:10 PM
गैजेट डेस्क: वीवो ने इस साल जनवरी में अपनी वाई सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Vivo Y51A लॉन्च किया था। इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लाया गया था जोकि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अब कंपनी ने इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 17,990 रुपए रखी गई है। जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को टाइटेनियम सफायर और क्रिस्टल सैंफनी कलर वेरियंट में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y51A की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.58 इंच की फुल एचडी प्लस, (स्क्रीन रेजॉलूशन 1080x2408 पिक्सल्स), LCD |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 662 |
रैम |
6 जीबी/ 8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
48 MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) + 2MP (मैक्रो) |
फ्रंट कैमरा |
16 MP |
बैटरी |
5,000mAh (18W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट) |
कनैक्टिविटी |
डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-सी पोर्ट |