भारत में 1 फरवरी को लांच होगा मोटो X4 का नया वेरिएंट
1/25/2018 12:08:18 PM

जालंधरः लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने मोटो X4 स्मार्टफोन का नया वेरियंट 1 फरवरी को लांच करने वाली है। दरअसल, इस बात की जानकारी मोटोरोला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। कंपनी का कहना है कि ये नया वेरिएंट 'फास्टर, स्मार्टर और शार्पर' होगा। कहा जा रहा है कि ये नया वेरिएंट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश होगा।
Strap in to soon experience speed like you wouldn’t believe. We’ve reconstructed perfection to give you the all new #MotoX4 that just got that much faster, smarter and sharper. And is still as stunning as ever. Arriving on 1st February. pic.twitter.com/CporrUVhfE
— Motorola India (@motorolaindia) January 23, 2018
आपको बता दें कि कंपनी ने मोटो X4 को भारत में पिछले साल नवंबर में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लांच किया था। जिसमें 3GB रैम व 32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 20,999 रूपए है और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रूपए है। वहीं, अब संभावना है कि कंपनी इसका 6GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश कर सकती है।