जगुआर लैंड रोवर ने उतारी नेक्स्ट-जेनरेशन Range Rover Sport, कीमत 1.64 करोड़

5/14/2022 3:51:03 PM

ऑटो डेस्क: लग्जरी एसयूएवी निर्माता जगुआर लैंड रोवर ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन Range Rover Sport का खुलासा किया था। लक्जरी एसयूवी Range Rover Sport को अभी तक लाॅन्च हो चुकी रेड राॅवर फैमिली का सबसे डायननिक माॅडल बताया जाता है। वहीं अब कार निर्माता कंपनी ने इस एसयूवी को अपनी भारतीय वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। कार को कंपनी 1.64 करोड़ रुपए(एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतार रही है। इंडियन मार्केट में कंपनी ने Range Rover Sport को चार ट्रिम्स में पेश करेगी   पेश किया गया है, जिसमें SE, HSE, Autobiography और First Edition शामिल है। 

Land Rover को स्टाइल और कुछ बोल्ड डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ फिनिश किया है। इसकी Land Rover ग्रिल अब और स्लीक है और स्मोक्ड अडैप्टिव एलईडी डिजिटल हेडलैम्प्स पर ब्लीड करती है। नई 2022 Range Rover Sport का सिल्हूट पुरानी कार जैसा ही है लेकिन यह सभी स्मूद और सॉफ्ट लाइन्स दी गई हैं, जो साइड प्रोफाइल पर काफी हैवी हैं।

 

नई 2022 Range Rover Sport में छोटे ओवरहैंग हैं और 75 मिमी लंबे व्हीलबेस होने के बावजूद भी यह बाहर से पहले की तुलना में बहुत बड़ा नहीं लगता है। डायनामिक मॉडल में बॉडी कलर्ड साइड स्कर्ट के साथ अलग-अलग फ्रंट और रियर बंपर होंगे। 


अलॉय व्हील अब 23-इंच तक के आकार में लिए जा सकते हैं हालांकि इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 20-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। एसयूवी की छत में ट्विन शार्क फिन एंटेना और पीछे की ओर ढलान हैं। इसके साथ ही पीछे की तरफ स्पॉइलर एलिमेंट भी देखा गया है। एसयूवी के केबिन के डैशबोर्ड सेक्शन में स्टीयरिंग व्हील के पीछे 13.7 इंच के बड़े ड्राइवर के डिस्प्ले और केंद्र में 13.1 इंच के छोटे इंफोटेनमेंट डिस्प्ले का प्रभुत्व है।

नई Range Rover Sport को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम और 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ 2 इनलाइन सिक्स-सिलेंडर विकल्प (दो अलग-अलग पावर ट्रिम्स में 1 पेट्रोल और 1 डीजल) के साथ कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।यह इंजन जर्मन लक्ज़री कार निर्माता BMW से लिया गया है जो 523bhp के साथ 750Nm का अधिकतम टॉर्क देता है और कार 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।

Content Writer

Smita Sharma