Hyundai Creta को कड़ी टक्कर देने आ रही यह SUV

6/22/2020 2:05:27 PM

ऑटो डैस्क: भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को कड़ी टक्कर देने के लिए Ford अपनी नई SUV कार लाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जिस प्रीमियम SUV पर काम कर रही है, उसका कोडनेम B745 रखा गया है। कंपनी इस SUV को भारतीय बाजार के लिए ही बनाएगी और इसमें महिंद्रा भी फोर्ड का साथ देगी।

ऐसे सामने आई जानकारी

फोर्ड ने भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके चलते अब कंपनी भारत में महिंद्रा की तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ व एमडी, डॉ. पवन गोइंका ने फोर्ड की आने वाली SUV के इंजन के बारे में जानकारी साझी की थी।

1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

आने वाली B745 SUV में महिंद्रा द्वारा हाल ही में बनाया गया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। महिंद्रा का यह नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की पॉवर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ लाया जाएगा।


 

Hitesh