Nokia के इस स्मार्टफोन को मिला नया फरवरी सिक्योरिटी अपडेट
2/14/2018 11:26:04 AM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया इस महीने के अंत में शुरू होने वाले MWC 2018 में एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांडेड स्मार्टफोन की एक नई सीरीज पेश कर सकता है। वहीं, जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने Nokia 2 स्मार्टफोन को नया अपडेट मुहैया कराया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों कंपनी ने Nokia 3 और Nokia 8 को फरवरी सिक्योरिटी अपडेट मुहैया कराया था जो कि अब Nokia 2 के लिए भी जारी कर दिया गया है। यह अपडेट भारत और बांग्लादेश में उपलब्ध होगा। इस नए अपडेट को चेक करने के लिए यूजर्स को अपने फोन की सेटिंग में दिए गए सिस्टम अपडेट आॅप्शन पर जाना होगा।
इसके अलावा पिछले दिनों Nokia 8 को मिले अपडेट के साथ जानकारी दी गई थी कि यह केवल changelog के लिए फरवरी सुरक्षा पैच का उल्लेख करता है जो मीडिया फ्रेमवर्क में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा vulnerability के लिए एक फिक्स लाता है जो एक विशेष रूप से तैयार की गई फाइल का उपयोग कर एक रिमोट हमलावर को अनियंत्रित कोड निष्पादित करने में सक्षम बनाता है।