नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2020: पोखरण परमाणु परीक्षण से है आज के दिन का बहुत गहरा नाता

5/11/2020 11:51:22 AM

गैजेट डैस्क: हर साल भारत में 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया जाता है। आज ही के दिन भारत में तकनीक क्रांति की शुरूआत हुई थी जब सन 1998 में भारतीय सेना ने पोखरण परमाणु टेस्ट को अंजाम दिया था। आज ही के दिन भारत ने ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को भी सफलतापूर्वक पूरा किया था। 

इसका पूरा श्रय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी को जाता है, जिसके बाद 11 मई 1999 को पहली बार नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया था।

1998 में किया गया था परमाणु परीक्षण

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और उनकी होनहार टीम ने 11 मई 1998 को सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया था। इस टैस्ट के दौरान पांच विस्फोट किए गए थे, जिनकी भनक तक किसी को नहीं पहुंची थी। 11 मई 1998 की सुबह थार के रेगिस्तान में पोखरण के खेतोलाई गांव के पास यह परीक्षण हुआ था। जिसके बाद पता चला कि हमारा 58 किलो टन क्षमता वाला परमाणु बम जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम लिटिल बॉय से छह गुना अधिक शक्तिशाली था।

इस तरह भारत बना परमाणु संपन्न देश

इस परीक्षण के पूरा होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति धोषित कर दिया था। जिसके बाद परमाणु देशों की सूची में शामिल होने वाला भारत छठा देश बन गया था।

 

Hitesh