अगर आप भी WhatsApp चलाते हो तो जरूर जान लें ये बड़ा अपडेट!
8/2/2022 5:58:38 PM

नेशनल डेस्क: अगर आप भी व्हॉट्सएप चलाते हैं तो ये बड़ा अपडेट आपको चौंका सकता है। जानकारी मुताबिक व्हॉट्सएप ने जून, 2022 के दौरान 22 लाख से अधिक भारतीयों के खातों पर प्रतिबंध लगाया है। मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच ने उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर और उल्लंघनों का पता लगाने के लिए अपने स्वयं के तंत्र के माध्यम से यह कार्रवाई की है। कंपनी ने इससे पहले मई में 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था।
पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत, बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है। व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने ताजा मासिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘कंपनी ने जून माह के दौरान 22 लाख खातों को बंद किया।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उप राष्ट्रपति के रूप में राज्यसभा के संचालन में अहम भूमिका रहेगी धनखड़ की

सीरिया का गंभीर आरोप- देश से रोजाना उत्पादन का 83% तेल चुरा तस्करी कर रहा अमेरिका

11 अगस्त : जब एक किशोर क्रांतिकारी हाथ में गीता लिए फांसी के फंदे पर झूल गया

Raksha Bandhan: भाई को राखी बांधने से पहले जानें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि