लांच हुअा NASA का मार्स लैंडर 'इनसाइट', मंगल ग्रह के रहस्यों का लगेगा पता

5/5/2018 7:53:38 PM

जालंधर- अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह का आंतरिक अध्ययन करने के लिए इनसाइट मार्स लैंडर को लांच कर दिया है। इनसाइट' का पूरा नाम इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस है। इसे एटलस वी रॉकेट के जरिए कैलिफॉर्निया स्थित वंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से अंतरराष्ट्रीय समय शाम 4.35 बजे लांच किया गया। नासा ने इसे मंगल पर मानव अभियान से पहले उसकी सतह पर उतरने और वहां आने वाले भूकंप को मापने के लिए डिजाइन किया है। इनसाइट की मदद से मंगल ग्रह पर मानव को भेजने से पहले वहां की परिस्थितियों का पता लगाना और पृथ्वी जैसे चट्टानी ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया को समझना है। बताया जा रहा है कि लैंडर 26 नवंबर को मंगल की सतह पर उतरेगा।

 

 

सेस्मोमीटर

वहीं लैंडर के मंगल की सतह पर उतरने के बाद एक ‘रोबॉटिक आर्म’ सतह पर सेस्मोमीटर (भूकंपमापी उपकरण) लगाएगा। इसके साथ ही ‘सेल्फ हैमरिंग’ जांच से ग्रह की सतह में उष्मा के प्रवाह की निगरानी की जाएगी। नासा ने कहा कि जांच के तहत सतह पर 10 से 16 फुट गहरा सुराख किया जाएगा।

 

 

2030 तक मंगल पर लोगों को भेजने की तैयारी 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की 2030 तक मंगल पर लोगों को भेजने की कोशिशे कर रही है और इससे पहले वह ग्रह का तापमान समझना चाहती है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 99.3 करोड़ डॉलर खर्च होने की बात कही जा रही है। अब यह देखना होगा कि इस मिशन के पूरा होने के बाद और कौन सी बातों का खुलासा होता है। 

Punjab Kesari